Breaking News

हर्ष फायरिंग को लेकर वर-वधू पक्ष में जमकर हुई मारपीट, शादी छोड़ बाराती संग भागा दूल्हा

बिहार में एक शादी समारोह(Wedding function) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जानाबाद के मखदुमपुर के टेहटा ओपी क्षेत्र के धीरा बिगहा में एक फौजी(soldier) की शादी हो रही थी। फौजी की बारात दुल्हन(Bride) के घर आई हुई थी। सभी मेहमान और रिश्तेदार भी इस शादी में शामिल हुए थे। वहीं लड़की पक्ष के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे थे। दूल्हा-दुल्हन(groom-bride) भी सात फेरों के लिए तैयार थे। शादी की सभी रस्में शुरू हो चुकी थीं। दुल्हन भी अपनी पति संग ससुराल जाने का इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ की उसके सारे अरमान धरे रह गए। ये सब देखकर लोगों के होश उड़ गए। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग जो एक  दूसरे से गले मिल रहे थे वो एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। आपस में मरने मारने पर उतारु हो गए। वहीं इस घटना के बाद दूल्हा शादी और दुल्हन को छोड़ बाराती संग वापस चला गया।

Firing In Marriage Ceremony In Girdharganj - शादी समारोह में हर्ष फायरिंग,  दूल्हे के भांजे को लगी गोली | Patrika News

बता दें कि यह पूरा मामला जानाबाद के मखदुमपुर का है। यहां टेहटा ओपी क्षेत्र के धीरा बिगहा में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात गांव के प्रकाश यादव के घर महादेव बिगहा से आई थी। वहीं समारोह में जयमाला की रस्म जैसे ही शुरू हुई इसी बीच दूल्हे पक्ष के लोगों नें बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद गोली के छर्रे लड़की पक्ष के तरफ जा गिरे। इससे गांव के लोग नाराज हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ जमकर मारपीट होने लगी।

वहीं इस घटना में दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दूल्हे पक्ष के घायल चार लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घायलों में कमलेश यादव, पुरुषोत्तम यादव, रमेश यादव और चितरंजन यादव शामिल हैं। उपरोक्त सभी धर्नंसगरा, थाना महकार के रहने वाले हैं, जो दूल्हे के रिश्तेदार हैं। वहीं शादी में मारपीट की इस घटना के बाद दूल्हा अंकित कुमार बारात के साथ वापस लौट गया। जिससे शादी नहीं हो पाई। इस संबंध में टेहटा ओपी प्रभारी धीरज कुमार(dheeraj kumar) ने बताया कि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से इस मामले की जांच कर रही है।