Breaking News

सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने के लाजवाब फायदे, शरीर के आधे से ज़्यादा रोग गायब

पानी की ज़रूरत तो हम सभी को है, चाहे इंसान हो या जानवर या कीड़े मौकोड़े, पानी के बिना तो जीवन भी नही हो सकता। ज़िंदा रहने के लिए पानी पीना पड़ता है। वरना शरीर को ज़रूरत का मॉइस्चर या हाइड्रेशन मिलेगा ही नही। पर आप को पता है, पानी कायदे से पीने के ऐसे फायदे है कि आप के शरीर में होने वाले 90% रोग से आप को दूर रख सकता है, और अगर इसे सुबह खाली पेट पिया जाए तब तो इसका असर राम बाण साबित होगा।
आइये आप को सुबह खाली पेट पानी पीने के कुछ फायदे बताते है
1- आंते साफ करता है
आप को कभी कभी कब्ज के कारण पेट साफ नही हो पाता होगा, और हमारा मल हमारे आंतो में फसा रहता है, जिसके कारण अनगिनत बीमारियां हुआ करती है, पानी खाली पेट पीने से आंतों पर एक बहाव और नमी पैदा होती है जो हमारे मल को निकालने में कारगर होती है।
 
2- विषाक्त पदार्थों को हमारे शरीर से निकालता है
खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर के विषाक्त यानी टॉक्सिक पदार्थ निकलते है, और हमारी शरीर डिटॉक्स होती है, इसके होने से हमारे त्वचा यानी स्किन की क्वालिटी बेहतर होती है,  और चेहरा और निखर के आता है।
 
3 – सर दर्द से छुटकारा
शरीर मे पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन होता है, जिसके कारण सर दर्द हो सकता है, पानी पीने से ये रोग नही होता है।
 
4- भूख को बढ़ाता है।
सुबह सुबह अच्छे से पानी पीने से शरीर से सारा माल या गंदगी निकल जाता है, जिसके कारण मेटाबोलिज्म तेज़ होता है जिससे भूख बढ़ती है।
 
5- शरीर मे ताकत बढ़ती है
खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल तेज़ी से बढ़ते है, जिसके होने से शरीर एनर्जी से बढ़ जाती है।
 
6 – वज़न घटाने में कारगर
अच्छे से खाली पेट पानी पीने से , कैलोरीज कम होती है, एसिडिटी काम होती है, जिसके कारण पाचन शक्ति तेज़ होती है, जिससे कैलोरीज अपने आप कम होती है।
 
7- बालों को अच्छा करता है
हमारे बाल का एक चौथाई हिस्सा पानी से बनता है, जिसके कारण पानी पीने से बालों में लांग लाइफ होती है जिससे बाल हेल्दी होते है।
 
8 – पथरी से छुटकारा
खाली पेट पानी पीने से पेट मे अंदर की किडनी की पथरी को ठीक करता है, पानी पीने से ब्लैडर इन्फेक्शन को रोकता है,  और उस एसिड को किडनी में डाइल्यूट कर के पथरी बनने से रोकता है।