Breaking News

सुबह गुड़ खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, जानिए कैसे करें सेवन

आप सभी को गुड़ के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। गुड़ खाने से सेहत बहुत अच्छी रहती हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं गुड़ के अनेकों फायदे (Benefits of jaggery)। गुड़ एक ऐसी चीज है, जो सेहत (health) के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके रोजाना सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। यह न केवल खाने में स्वादिष्ट है बल्‍कि यह कई औषध‍ीय गुणों से भी भरपूर होता है। आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका इस्तेमाल करते हैं, जबकि इसे कभी भी खाया जा सकता है और शरीर को इससे ढेरों फायदे भी मिलते हैं।

आयुर्वेद डॉक्टर के मुताबिक, गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत होता है। यदि आपका हिमोग्‍लोबिन काफी कम है तो नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से तुरंत फायदा मिलने लगेगा। गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्‍त कोश‍िकाओं की मात्रा बढ़ने लग जाती है जिससे सेहत भी अच्छी रहती है और ब्लड भी बढ़ता है। यही कारण है कि प्रेग्‍नेंट महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। कोई भी सुबह उठकर 50 ग्राम गुड़ खा सकते हैं।

गुड़ खाने के 5 फायदे

1. फेफड़ों की करता है रक्षा

गुड़ शरीर में रक्त की सफाई कर मेटाबॉलिज्म रेट को भी कंट्रोल करता है। साथ ही गुड़ गले और फेफड़ों के संक्रमण के उचार में लाभकारी होता है।

2. पेट की समस्याओं से दिलाये छुटकारा

गुड़ पेट से संबंध‍ित कई परेशानियों का रामबाण उपचार है। अगर आपको गैस या एसिड‍िटी की समस्या है तो गुड़ खाने से बहुत फयदा म‍िलेगा।

3. जोड़ों के दर्द में दिलाये आराम

जोड़ों में दर्द की परेशानी होने पर गुड़ का अदरक के साथ इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित होता है। रोजाना गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में बहुत आराम मिलता है।

4. गुड़ हड्ड‍ियों को बनाये मजबूत

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बहुत ही फायदेमंद हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

5. रखेगा एक्टिव

गुड़ (Gud) शरीर को मजबूत तो रखता ही है साथ ही शरीर को एक्टिव बनाए रखता है। शरीरिक कमजोरी (physical weakness) दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ को खाने से ताकत मिलती है और शरीर ऊर्जावान रहता है। यदि आपको दूध नहीं पसंद है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान नहीं लगेगी।

ऐसे करें गुड़ का सेवन

आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली मुंह गुड़ खाना चाहिए (Jaggery eaten an empty stomach) और साथ में गुनगुना पानी भी पीना चाहिए। इससे बॉडी को बहुत एनर्जी मिलती है। साथ ही खून साफ होता है। कई प्रकार की बीमारी भी दूर होती हैं। एसिडिटी नहीं होती।