Breaking News

ससुराल वालों से तंग आकर नव विवाहिता सलमान खान से मिलने पहुंची मुंबई

अक्सर आपने सुना होगा कि जब किसी लड़की को ससुराल में परेशान किया जाता है तो वो मायके चली जाती है। मगर जब मायके में भी उसे दिक्कत हो तो वो कहां जाये। लेकिन आज हम जिस लड़की बारे में हम बताने जा रहे हैं मायके में मां और पिता की आपसी लड़ाई से परेशान आकर एक्टर सलमान खान के घर चली गई। सलमान की फैन यूपी की एक महिला घर छोड़ मुंबई चली गई। सलमान से मिलने के लिए ये महिला मुंबई में भटकती रही।

तीन दिन समुद्र के आसपास रही और फिर जब सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई तो ट्रेन में बैठ यहां आ गई। यह काम राजनांदगांव की सखी वन स्टाप सेंटर (Sakhi one stop center Rajnandgaon) ने किया जब उस महिला को उसकी माँ से मिलवा दिया। असल में, हुआ ये कि यूपी से मुंबई गई यह महिला वहां सलमान खान से नहीं मिल पाने के बाद ट्रेन में सवार होकर छत्तीसगढ़ पहुंचीं और यहां इधर उधर भटकती रही। जिसके बाद वह राजनांदगांव पहुंच गई।

सखी सेंटर की साहू के अनुसार, महिला अपने घर का पता ठीक से नहीं बता पा रही थी। बार-बार पीडि़ता की काउन्सलिंग की गई तब जाकर सही पता मालूम हुआ। जिसके बाद संबंधित थाने से संपर्क करते गए। सखी टीम के कोशिशों के बाद उसके परिजनों का पता लगाया गया। जिसके बाद पीडि़ता की माता राजनांदगांव सखी सेंटर पहुंची। पीडि़ता की मां, अपनी बेटी को पाकर काफी खुश हुई और सखी को धन्यवाद दिया।

सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव की संचालक गायत्री साहू ने बताया कि चार दिन पूर्व सोमनी थाना द्वारा महिला को भटकती हुई अवस्था में रेस्क्यू करके सखी में लाया गया था। पीडि़ता बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले मानसिक और शारिरिक रुप से उसको परेशान करने लगे। जिससे परेशान होकर वह मायके में रहने आ गईं।