Breaking News

सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का ऐसे हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस ने जब्त की 2500 करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन

दिल्ली पुलिस ( Delhi police) को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ से अधिक कीमत की 350 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। हेरोइन के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से हैं। एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस को इस मामले में और संदिग्धों को पकड़े जाने की सम्भावना है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है। माना जा रहा है कि अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

हेरोइन की कीमत बाजार में ढाई हजार करोड़ बताई जा रही है। यह मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ सकता है। दिल्ली पुलिस नार्को टेररिज्म के एंगल पर जांच जारी है। इससे पहले बीते मई महीने में दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। पश्चिमी जिले की पुलिस को लगातार ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में और आरोपियों की तलाश कर रही है।