Breaking News

संघ पदाधिकारियों की बैठक में छाया रहा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट का यह मामला, ट्रस्ट में कुछ फेरबदल की आशंका

आरोग्यधाम परिसर में शनिवार को संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक हुई। उन्होंने मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दी। संघ पदाधिकारियों ने मंदिर ट्रस्ट के लिए खरीदी गई जमीन पर सवाल किये। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट में कुछ फेरबदल भी किया जा सकता है।
राष्ट्रीय चिंतन बैठक में संघ प्रमुख की मौजूदगी में स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री व उसको बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। लघु उद्योग को मजबूत बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विचार किया गया। देश की तरक्की के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना अच्छी है। फिरोजाबाद की चूड़ियां, अलीगढ़ का ताला, मेरठ के पीतल के बर्तन व खेल का सामान प्रसिद्ध हैं। खाद्य सामग्रियों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई जिससे लोगों की आय बढ़े।

चित्रकूट में बनने वाले लकड़ी के खिलौनों को लघु उद्योग के रूप में बढ़ावा देने की कहा गया।
संघ की बैठक में आने वाले पदाधिकारियों को संघ से जुडे़ कार्यकर्ताओं के साथ उनकी पत्नी भी भोजन बनाने व परोसने का कार्य कर रही हैं। दंपती मिलकर भोजन परोस रहे है। इस बैठक में कई प्रदेशों से संघ के पदाधिकारी आए हैं। उनके भोजन के लिए उसी प्रदेश के रहने वाले दंपती को लगाया गया है।

कामदनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे राममाधव
आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में मौजूद राष्ट्रीय प्रचारक राममाधव ने शनिवार की देर शाम को भगवान कामदनाथ मंदिर पहंुचे। उन्होंने मंदिरों में जाकर साधु-संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया। उन्होेंने बताया राष्ट्रहित से लेकर संघ की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। डीआरआई के आरोग्यधाम गेट के पास आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक स्थल की ओर जा रही बोलेरो पर तीर्थयात्रियों से भरे ट्रैैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन बाल-बाल बचे। बोलेरो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होते ही नयागांव थाने की पुलिस टीम पहुंची और ट्रैक्टर समेत चालक को थाने लेकर गई।