Breaking News

शाहीर शेख और रुचिका कपूर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी, फैन्स ने यूं जताई खुशी

टीवी अभिनेता शाहीर शेख और रुचिका कपूर माता-पिता बन गए हैं। रुचिका ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने हाल ही में बेबी शॉवर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं और बताया कि जल्दी ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे।


अभी तक शाहीर और रुचिका ने आधिकारिक रूप से बच्चे के जन्म की जानकारी नहीं दी है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है।

पिछले महीने ही शाहीर ने रुचिका के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया। जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और रिद्धि डोगरा सहित अन्य सितारे पहुंचे थे।

पिछले साल की थी शादी

शाहीर और रुचिका ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद रुचिका को लेकर शाहीर अपने माता-पिता के पास जम्मू पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में रुचिका के परिवार ने मुंबई में एक छोटी सी सेरेमनी का आयोजन किया था।