Breaking News

शास्त्रों के अनुसार भूलकर भी कभी न करें इन चीजों का दान वरना…

हिंदू धर्म में दान-पुण्य को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दान पुण्य करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में दान पुण्य करता है उसकी सभी परेशानियां दूर होती है।

परंतु ऐसी कुछ चीजें हैं जिनको दान देना वर्जित माना गया है यानी अगर इन चीजों का दान किया जाए तो इनसे हमें फायदा मिलने की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है

शास्त्रों के अनुसार धर्म-पुराणों में कई ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनको उधार लेने और दान करने से मुसीबतों का सामना कर पड़ सकता है।

घड़ी –
बहुत से लोग अपनी घडी किसी को दे देते है लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मुस्किले बढ़ सकती हैं।

पेन –
शास्त्रों के मुताबित चित्रगुप्त हमारे कर्मो को यमराज के यहां लिखते है। इससे वह हमारी जीवन में आने वाली कठिनाइयों और खुशियों को तैयार कर रहे होते है तो इसलिए कभी भी भूलकर पेन न किसी को देना चाहिए और न लेना चाहिए।

स्टील के बर्तन-

शास्त्रों के अनुसार स्टील के बर्तन दान करना अशुभ माना जाता है। इससे घर की सुख-शांति समाप्त हो जाती है।

झाड़ू-

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का कारक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू का दान करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती है।