Breaking News

डाइट में शामिल कर सकते हैं ये बेहतरीन 4 सुपरफूड्स

कई ऐसे फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इन म में विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। इन फूड्स का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानें ये हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी है।

अलसी की बीज – ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। ये त्वचा को नमीयुक्त रखने में मदद करता है। वजन घटाने में मदद करने के लिए ये एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल रहित हैं, इसलिए ये आपके हृदय के लिए बेहद अच्छे हैं। बालों का झड़ना एक आम समस्या है। ये बीज बालों के लिए फायदेमंद हैं।

नारियल – नारियल का तेल सुपरफूड माना जाता है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने, सौंदर्य और व्यंजन आदि में किया जाता है। नारियल का तेल बॉडी लोशन, फेस क्रीम में मौजूद एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। ये रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरह के व्यंजनों में कर सकते हैं।

पपीता – पपीते में पैपिन भरपूर मात्रा में होता है। ये त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल मास्क, क्रीम और लोशन के रूप में कर सकते हैं। पपीता विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होता है। ये हृदय रोग जैसी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद करता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने का एक अच्छा स्त्रोत है।

क्विनोआ – क्विनोआ कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। इससे त्वचा अधिक ग्लोइंग और स्वस्थ रहती है। ये त्वचा के उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे कि झुर्रियां, धब्बे आदि से लड़ने में मदद करता है। ये त्वचा के ऑयल को निकालने में मदद करता है। ये मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।