Breaking News

वीडियो कॉलिंग से चलती बस में महिला का कराया प्रसव, फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ की यादें हुईं ताजा

लखनऊ से बहराइच जा रही बस में प्रसव का मामला सामने आया है। जहां चलती बस में गर्भवती महिला का प्रसव अन्य महिला यात्रियों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया गया। बताया जा रहा है कि जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस मामले में महिला यात्रियों और एएनएम की त्वरित समझदारी से सकुशल प्रसव हो सका। सहयोगी महिलाओं के जज्बे को देखकर बस में सवार अन्य यात्रियों ने उनकी जमकर सराहना की। इस सकुशल प्रसव के वास्तविक दृश्य ने फिल्म थ्री ईडियट्स की यादें ताजा कर दीं।pregnant women

फखरपुर ब्लॉक के धर्मनपुर गांवनिवासी रुकसाना गर्भवती थीं। वह डॉक्टर को दिखाने के लिए शुक्रवार को लखनऊ गईं थी। बताया जाता है कि शाम को वह अपने घर लौटने के लिए रोडवेज बस संख्या यूपी 33 एटी 4618 से आ रहीं थी। यात्रा के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें बस में प्रसव पीड़ा होने लगी। बाराबंकी जिले से बहराइच की ओर चलते समय महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला की चीखपुकार सुनकर बस में सवार यात्री प्रज्ज्वल त्रिपाठी ने लोगों से सहायता मांगी।

Pregnant Woman

इस दौरान बस में सवार महिला शालू श्रीवास्तव तत्काल गर्भवती के पास पहुंचीं। महिला की सास सेवानिवृत्त एएनएम हैं। महिला ने अपनी सेवानिवृत एएनएम सास को वीडियो कालिंग कर सुरक्षित प्रसव के लिए मदद मांगी। सास प्रेमा श्रीवास्तव के बताए गए तरीके से महिला ने प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। शालू अपनी सास प्रेमा के बताये तरीके और सावधानियों को अपनाती गयी। धीरे-धीरे महिला का सुरक्षित प्रसव हो सका। महिला का सुरक्षित प्रसव होने के बाद प्रसूता और बच्चे की देखभाल की। जच्चा और बच्चा को सुरक्षित देख बस में सवार यात्रियों ने महिला की सराहना की।