Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने दिया विवादित बयान, गांधी जी के साथ राखी सावंत का लिया नाम

बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने रविवार को विवादित बयान दे डाला। विधानसभा अध्यक्ष प्रबुद्ध वर्ग का उदाहरण दे रहे थे, इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि हम लोगों की दृष्टि में कोई किताबें पढ़ कर प्रबुद्ध नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि मैंने तो 6 हजार किताबें पढ़ी हैं, जिनमें से 31 बिंदु विश्लेषण पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी अखबार पढ़ा करते थे, कम कपड़े पहनते थे और धोती ओढ़ते थे। गांधी जी को देश ने बापू कहा। इस बीच उन्हें राखी सावंत याद आ गई। उन्होंने कहा कि अगर कपड़े उतारने से कोई महान बन जाता तो राखी सावंत महान बन जाती।

उन्नाव में बीजेपी द्वारा चलाये जा रहे प्रबुद्ध सम्मेलन में बांगरमऊ के श्याम कला रिसॉर्ट में विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे थें। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के विवादित बयान का वीडियो वायरल हो गया। बाद में सफाई देते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वे गांधी जी की तारीफ कर रहे थे।

ये कहा था विधानसभा अध्यक्ष ने

प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी कम कपड़े पहनते थें धोती पहनते थे। गांधी जी को बापू कहा गया। अब अगर कपड़े उतारने से कोई महान हो जाता है तो राखी सावंत महात्मा गांधी से बड़ी बन जाती। वीडियो वायरल होने के बाद दीक्षित ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। अगर कोई पूरा भाषण सुनेगा तो पता चलेगा कि वे गांधी जी की प्रशंसा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी महान ऐसे नहीं बनता। महान बनने के लिए कठिन परिश्रम करनी पड़ती है। ज्ञात हो कि विधानसभा के इस बयान को काफी तेजी से सुना जा रहा है।