Breaking News

विदेश में नस्लवाद का सामना कर चुके है ये 7 भारतीय, एक तो थे राष्ट्रपति

दुनियाभर में नस्लवाद की घटनाये नयी नहीं है, समय समय पर ऐसी दुर्घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता ही है | कुछ समय पहले अमेरिका में नस्लीय सोच और नस्लवाद के चलते एक अमरीकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉएड की हत्या कर दी गयी थी | जिस पर खूब हंगामा हुआ था | हालाँकि ऐसा नहीं है कि आम लोग ही नस्लवाद का शिकार होते है | हाल ही में बिज़नेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और सिंगर अनन्या बिड़ला को भी इसका सामना करना पड़ा था |
दरअसल 24 अक्टूबर 2020 को उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये बताया था कि वाशिगंटन के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया, उन्होंने लिखा कि होटल के कर्मचारी नस्लवादी थे | वैसे बता दे ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब किसी भारतीय सेलिब्रिटी को नस्लवाद का सामना करना पड़ा है | आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जो इसका शिकार हो चुके है |
शाहरुख़ खान
 
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान अमेरिका में कई बार रेसिज्म का सामना कर चुके है | साल 2009, 2012 और 2016 में उन्हें अमेरिकी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था | साल 2016 में उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘दुनिया के हालातो को देखते हुए मैं सिक्योरिटी की कदर करता हूँ, लेकिन अमेरिकी इमिग्रेशन में हर बार हिरासत में होना | परेशन करने वाला अनुभव है |’
प्रियंका चोपड़ा
 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में भी अपनी पहचान रखती है | हालाँकि उन्हें भी नस्लभेद का सामना करना पड़ा है | उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके सांवले रंग के कारण अमेरिका में स्कूलिंग के समय उन्हें ब्राउनी कहा जाता था | इतना ही नहीं सांवले रंग के चलते एक हॉलीवुड फिल्म भी उनके हाथ से चली गयी थी |
आमिर खान
 
 
बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को शिकागो के एक एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था | जानकारी के अनुसार उनके नाम में खान होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था | हिरासत के समय आमिर खान से काफी गहन जांच की गयी थी |
शिल्पा शेट्टी
 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है | साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने अमेरिकी टीवी रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया था | उस दौरान शो की अन्य कंटेस्टेंट जेड गुडी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी | इस बात को लेकर खूब हंगामा हुआ था | बता दे शिल्पा शेट्टी शो की विनर रही थी |
इरफ़ान खान
 
 
बॉलीवुड के दिवंगत लेजेंड्री अभिनेता इरफ़ान खान को भी नस्लवाद का सामना करना पड़ा था | साल 2008 और 2009 में अमेरिकी एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में लिया गया था | बता दे उस समय वे हॉलीवुड में सक्रीय थे | उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते है, लेकिन पासपोर्ट में होता ही है | उन्होंने कहा था कि हॉलीवुड फिल्म साइन करने से पहले वे मेकर्स से कन्फर्म कर लेते है कि उन्हें इमिग्रेशन के समय कोई परेशानी ना हो |
डॉ APJ अब्दुल कलाम
 
 
महान वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति डॉ APJ अब्दुल कलाम एक महान शख्सियत थे | उन्हें भी इससे गुजरना पड़ा था | साल 2011 में अमेरिकी एयरपोर्ट में उन्हें हिरासत में लिया गया था और उनके जूते और जैकेट भी उतरवा लिया गया था | हालाँकि बाद में अमेरिका ने उनसे इसके लिए माफ़ी मांगी थी |