Breaking News

वजन बढ़ाने में इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स की लें हेल्प

बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास दूध में एक केला डाल दें। अब इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इसके अलावा, इसमें सेब डालने से इसका टेस्ट और बढ़ जाता है और ये ज्यादा हेल्दी भी बन जाता है।

बादाम शेक
बादाम शेक

इस शेक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको 6-7 घंटे पहले 10 बादाम भिगोकर रखने होंगे। इसके बाद उनका छिलका निकाल लें। मिक्सी में बादाम और चीनी को अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर एक बार और ब्लेंड कर लें। तैयार हुए बादाम शेक को आप वजन बढ़ाने के लिए रोजाना पी सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी एंड एवोकाडो स्मूदी
स्ट्रॉबेरी एंड एवोकाडो स्मूदी

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी और एवोकाडो को अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसमें दूध और थोड़ा सा वेनिला एक्सट्रैक्ट मिला लें। इन सबको मिक्स करके एक बार फिर से ब्लेंड कर लें। यह लजीज शेक आपका वजन बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।

अखरोट, केला, सेब स्मूदी
अखरोट, केला, सेब स्मूदी

इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 गिलास दूध में 2 अखरोट, एक सेब और एक केला मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कुछ मेवे भी डाल सकते हैं। यह काफी हेल्दी होता है। आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।

मैंगो शेक
मैंगो शेक

मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छीलकर उसका पल्प एक बाउल में निकाल लें। इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब सभी चीज़ों को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल गार्निशिंग के लिए भी कर सकते हैं।