Breaking News

लॉकडाउन: डिलीवरी ब्वॉय की चेकिंग के दौरान बैग से निकला दो मुंह वाला सांप, क्राइम ब्रांच के सामने आई चौंका देने वाली वजह

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान जरूरी विभाग के लोगों को व अन्य कुछ लोगों को बाहर जाने की इजाजत दी है। इस सूची में डिलीवरी ब्वॉय भी शामिल हैं। जो लोगों के घरों तक बेहद जरूरी सामान पहुंचे रहे हैं, इसलिए उन्होंने लॉकडाउन में भी काम करने की इजाजत दी है। लेकिन सरकार की इस छूट का कुछ लोग गलत फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को पकड़ा जो डिलीवरी ब्वॉय बनकर दो मुंह वाला सांप बेचने की कोशिश कर रहे थे।

Image
खबर के मुताबिक बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। वो डिलीवरी ब्वॉय बनकर दो मुंह वाला सांप बेचने की कोशिश कर रहे थे। वो ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के कर्मचारी बनकर बाहर निकले थे। कागलीपुरा रेंज के वन अधिकारी को शिकायत दी गई है। केस दर्ज कर लिया गया है।

दोमुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय ...

जानकारी के लिए आपको बता दें, देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं।