Breaking News

लखीमपुर कांड: पीड़ितों के आश्रितों को कांग्रेस ने प्रदान की एक-एक करोड़ की सहायता राशि

कांग्रेस ने लखीमपुर कांड में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों की आर्थिक मदद प्रदान कर दी है। छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद दी है। कांग्रेस ने 4 किसान, 1 पत्रकार के परिजनों को दी 1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी है। ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का आश्वासन दिया था। प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़-पंजाब के सीएम ने भी पीड़ितों से मुलाकात की थी। छत्तीसगढ़ और पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से लखीमपुर में कार से रौंदे गये किसान और हिंसा में मारे गये एक पत्रकार के परिवारों को लखनऊ में आर्थिक सहायता दी। दोनों सरकारों ने सभी परिवार को 50-50 लाख रुपये दिए। पंजाब सरकार के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा और छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

ज्ञात हो कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर एक कड़ी प्रतिक्रिया और आंदोलन चलाया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘मौन धरना’ भी दिया था। लखनऊ गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना और वाराणसी में हुई सभा में किसानों के लिए न्याय की मांग की थी।

प्रियंका गांधी लखीमपुर हिंसा मामले में बीजेपी पर लगातार दबाव बनाती रही हैं। कांग्रेस ने इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग की थी। ज्ञात हो कि लखीमपुर कांड में 3 अक्टूबर को 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी।