Breaking News

राशिफल 29 अक्टूबर 2020: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेषः
आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी। मन में द्विधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा।

वृषभः
गणेशजी कहते हैं कि व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान- सम्मान होगा। वैवाहिक योग है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुनः
शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी – व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

कर्कः
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। तथा विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी पेशावालों को भी लाभ मिलेगा।

सिंहः
आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, उसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।

कन्याः
गणेशजी की कृपा से दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

तुलाः
गणेशजी कहते हैं कि सामान्ज रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

वृश्चिकः
आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुँचा सकता है।

धनुः
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली द्विधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।

मकरः
आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएँगे। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। विद्यार्थियों को ज्वलंत सिद्धि हासिल होगी। आप पर गणेशजी की कृपा है।

कुंभः
गणेशजी बताते हैं कि मन में द्विधाएँ खड़ी होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुँच सकेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहनेसे पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार को दूर करने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मीनः
आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे। मन में कोई निर्णय लेते हुए निर्णय लेते हुए दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।