Breaking News

राशिफल 28 मई 2021: आज सावधान रहे ये 4 राशियाँ, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इसीलिए क्षमता से बाहर काम की जिम्मेदारी लेना गलती साबित हो सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ रहेगा | आज अपने खर्चो को लेकर आपको संयमित होने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |
वृषभ 
आज आपका दिन लाभभरा रहेगा | आज परिवार का कोई सदस्य आपको शुभ समाचार दे सकता है | शेयर बाजार में निवेश की सोच रहे जातको के लिए दिन पक्ष में है | आज के दिन किसी से भी विवाद में ना पड़े | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, आप भाग्यशाली महसूस करेंगे |
मिथुन 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने कार्यो में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है, हालाँकि इसमें गलती की गुंजाईश ना छोड़े | इस राशि एक विधार्थियों को अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा |
कर्क 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कार्यो को सावधानीपूर्वक करे तो बेहतर है | आज आप किसी तकनीकी समस्या का शिकार हो सकते है | व्यापारी जातक आज के दिन जोखिम उठाने से बचे, ये हानि दर्शा रहा है | शाम को दोस्तों से मुलाकात कर सकते है |
सिंह
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | व्यापार को लेकर कोई नया आईडिया आ सकता है, जिसे आप मित्र से शेयर कर सकते है | आज परिवार के सदस्यों संग गुस्से से पेश ना आये | कोर्ट कचहरी से जुड़े कोई फैसला आपके पक्ष में आने के संयोग बन रहे है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कन्या 
आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलेंगे | आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | नौकरीपेशा जातको की आज ऑफिस में बुद्धिमता की परीक्षा हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक लम्बे बाद प्रिय से मिलकर प्रसन्न होंगे |
तुला 
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | हालाँकि सेहत को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है | घरेलू खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी | व्यापारियों की लम्बे समय से अटकी हुयी कोई डील आज पूरी होने वाली है | पिताजी से किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी |
वृश्चिक 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है, जा रहे है, तो अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को शुभ समाचार मिलने वाला है | परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की बात हो सकती है |
धनु 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको आज किसी कार्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है | आज ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | सेहत के मामले में दिन शुभ संकेत दे रहा है | दाम्पत्य जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी |
मकर
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने किसी काम में आपको मित्र से मदद लेनी पड़ेगी | संतान की शिक्षा को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | शाम के समय पड़ोसी से दूरी रखें, अचानक कोई विवाद खड़ा होने की सम्भावना बन रही है | आपकी सेहत ठीक रहेगी |
कुम्भ 
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | किसी कार्य को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत रंग लाएगी | आज घर में कोई वस्तु खरीदने की इजाजत मांग सकते है | नौकरीपेशा जातको को टीमवर्क का महत्व समझने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य और प्रेम रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलो में लाभ होने की सम्भावना है | अपनी फिजूलखर्ची की आदत को बदलने की जरूरत है | व्यापार से जुड़ा कोई निर्णय लेने से पहले साझेदार संग विचार विमर्श कर तो बेहतर है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |