Breaking News

राशिफल 20 जनवरी 2021: जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

मेष 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता साफ़ दिखाई देगी | विवाहित जातको का जीवन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय के नखरे उठाने को मजबूर होना पड़ेगा |
वृषभ
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन बड़ा ही थकाने वाला साबित होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | घर में कोई नयी चीज खरीदने की बात चल सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन
आज आप बड़े ही प्रसन्न दिखाई देंगे | अपने मित्र से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपकी बुद्धिमता की प्रशंसा होगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको बड़ी मेहनत करनी होगी |
कर्क 
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | अपने किस निजी काम को अंजाम देने में आप मशगूल रहेंगे | वैसे आज के दिन आप खर्चो को लेकर संयमित रहने की कोशिश करे | आज किसी को उधार धन ना दे | प्रेम जीवन वाले प्रिय को दिल की बात खुलकर कहेंगे |
सिंह 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश करते दिखाई देंगे | आज पड़ोसी किसी मामले में आपसे मदद मांगने आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के व्यवहार में अचानक आया बदलाव चिढ़ पैदा करेगा |
कन्या 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | इसीलिए अच्छा होगा क्षमता से बाहर काम की जिम्मेदारी अपने हाथो में ना ले | नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे जातक इस दिशा में जरुरी लोगो से मुलाकात करेंगे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम बना रहेगा |
तुला 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज आप तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन थकान हो सकती है | माताजी किसी काम की जिम्मेदारी दे सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिलेगा |
वृश्चिक
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप बेहद प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको को बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी | अपने परिवार के लिए कोई चीज खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में साथी किसी चीज की शिकायत करेगा |
धनु
आज आपका दिन कुछ ख़ास नहीं रहेगा | आप बोरियत महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार करने को लेकर आप नए तरीको की खोज में रहेंगे | प्रेम जीवन वाले आज का दिन एन्जॉय करेंगे |
मकर 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही खर्चो में भी कमी आएगी | कोई रिश्तेदार आपसे क़ानूनी कार्य में मदद मांग सकता है | नवविवाहित जातक अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
कुम्भ
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप किसी भी तरह की चिंता को हावी ना होने दे | ऑफिस में आज सहकर्मियों से मदद मिलेगी, समय आने पर आपको भी मदद करनी चाहिए | आज अचानक घर में किसी काम की वजह से बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है |
मीन
आज आपका बढ़िया बीतेगा | आप आत्मविश्वास से घिरे रहेंगे, आपके कार्यो में भी आत्मविश्वास झलकेगा | परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है, हालाँकि चिंता का विषय नहीं है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |