Breaking News

राशिफल 01 अगस्त 2021: आज इन राशि वालो के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप अपने कुछ कामो को महत्व देंगे, जिससे अटका हुआ काम भी पूरा हो सकेगा | आपके कामो से समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा | आज किसी चीज को लेकर आप अभिमान कर सकते है, ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहद ही शुभ है | आपके व्यक्तित्व में आज अच्छा बदलाव आएगा | आपकी वाणी से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सुख बढ़ेगा | हालाँकि आज घर में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है | काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | आपको सेहत से जुडी कोई समस्या हो सकती है, कोई लापरवाही ना करे | ऑफिस में आपकी कार्क्षमता सुधार आपको प्रशंसा का पत्र बनाएगा | भौतिक सुखो के चक्कर में आप आर्थिक संकट में पड़ सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा | आज किसी से मतभेद हो सकते है, स्थिति काबू में रहेगी | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | किसी मानसिक तनाव के चलते आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है | आज कुछ जरुरी काम में किस्मत साथ देने वाली है | अपने किसी प्रिय से मिलने के लिए आप उत्साहित रह सकते है | किसी काम में पिता का साथ मिलेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा | व्यापार में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे | अपनी संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा तनाव ले सकते है | आमदनी में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बताएंगे | जीवनसाथी से आपको कोई नयी बात चलने वाली है | ऑफिस में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी | किसी काम में अधिक व्यस्तता आपको थका देगी | आज आप सेहत का ख़ास ख्याल रखे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | आपको आज अच्छा मुनाफा होने वाला है | कहीं बाहर की योजना बना रहे है, तो फ़िलहाल के लिए टाल दे | समय सही नहीं है | जीवनसाथी किसी बात को खींच सकता है, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है, जिससे आप शांति महसूस करेंगे | आपके किसी बड़े निर्णय में माता पिता का पूरा साथ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | आज आप बच्चो के लिए कुछ चीजे खरीद सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | किसी नए कार्य की रुपरेखा भी आप तैयार कर सकते है | परिवार का खुशनुमा माहौल आपको सुख देगा | किसी सरकारी काम में आ रही रुकावट दूर होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप किसी दोस्त से मुलाकात कर सकते है | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट को लीड करने का आपको मौका मिलने वाला है | आपके व्यवहार से लोग आपसे प्रसन्न होंगे | जीवनसाथी आपको कोई ख़ुशख़बरी दे सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आप किसी काम में अपनी बुद्धि का परिचय देंगे | आपका उधार दिया हुआ धन आपको जल्द ही मिलने वाला है | किसी मित्र से फोन पर बात करके अच्छा महसूस करेंगे | आज आपके प्रेम जीवन के लिए दिन शुभ नहीं है |