Breaking News

इन तीन राशियों के जातकों पर हमेशा रहती है भगवान शिव की कृपा, कम होता है बुरे ग्रहों का प्रभाव

जैसा कि सब जानते हैं साल का पावन माह सावन 25 जुलाई से शुरु हो गया है। इस माह को भगवान शिव(Shiv) के लिए बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवलिंग का जलाभिषेक करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव मंत्रों के जाप से लोगों के जीवन में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। तो आज हम आपको उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर भगवान शिव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।

मेष

राशि चक्र की पहली राशि मेष(Aries) राशि होती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। भगवान शिव को मेष राशि अत्यधिक प्रिय होती है। भगवान की शुभ द्दष्टि सदैव इन राशियों के लोगों पर रहती है। इस राशि के जातकों के जीवन में हमेशा शिव की कृपा से सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। थोड़े से काम में उन्हे अधिक सफलता मिलती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए और ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

 

मकर

मकर (Capricorn) राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनिदेव और शिवजी दोनों की विशेष कृपा रहती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार का संकट आता है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं को कम कर देते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए।

 

कुंभ

मकर और कुंभ (Aquarius) राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा रहती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए इससे सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। वहीं सावन माह में इस राशि के जातकों को दान करना चाहिए।