Breaking News

राशिफल: इन राशि वालों के लिए बेहद खास है आज का दिन

मेष  –  आज दोस्तों से मुलाकात हो सकती है  उनके सहयोग से लाभ मिलेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृषभ – किसी पैतृक सम्‍पत्ति से धनलाभ हो सकता है। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा।

 

मिथुन – तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। मित्रों से लाभ हो सकता है। इस समय किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।

 

कर्क – मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

 

सिंह – परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के मिलने से आनंद होगा।

 

कन्या – कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी होगी। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिल सकता है।

 

तुला – शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम रखें। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें।

 

वृश्चिक – आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आत्मविश्वास में किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें।

 

धनु – आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

 

मकर – संतानों की चिंता रहेगी। पानी से भय रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी।

 

कुंभ – मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है।

 

मीन – मानसिक हानि हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें।