Breaking News

रानी चटर्जी ने इस गाने पर किया अब तक का सबसे बोल्ड डांस, देखें वीडियो

भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेस में से एक रानी चटर्जी को तो सभी जानते ही होंगे। रानी चटर्जी को भोजपुरी क्वीन भी कहा जाता है। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस एक्ट्रेस के बोल्ड अदाओं के दीवाने हो जाते हैं। इस समय उनका का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। जो गाना वायरल हो रहा है वो ‘मेरी विस्की से रिस्की जवानी है’ है। इस गाने में रानी चटर्जी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस गाने में एक्ट्रेस धांसू डांस करती और बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखती नजर आ रही हैं। इस गाने में निशार खान और रानी चटर्जी की बोल्ड केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

ममता राउत, राजा हसन और खुशबू जैन ने ‘मेरी विस्की से रिस्की जवानी है’ गाने को मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक काफी धांसू है, जिसे घुंघरूजी ने दिया है। इस गाने में रानी चटर्जी ने पीले और काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। अरविंद तिवारी, आजाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

 

‘मेरी विस्की से रिस्की जवानी है’ के गाने को भोजपुरी हॉट सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर अप्रैल 2017 में लॉन्च किया गया था। अब तक इस गाने को 29 लाख से अधिक यानी 2,902,514 बार देखा जा चुका है। इस गाने में रानी चटर्जी का ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म ‘शिव रक्षक’ फिल्म का ये गाना है।

आपको बता दें कि भोजपुरी जगत की सबसे महंगी एक्ट्रेस रानी चटर्जी हैं। यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। भोजपुरी जगत की सबसे पहली हीरोइन रानी चटर्जी मानी जाती है। बचपन में ही उन्होंने मनोज तिवारी स्टारर फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। भोजपुरी फिल्मों के ये सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।

इस फिल्म के हिट होने के बाद रानी ने रवि किशन, निरहुआ, खेसारी सहित सभी भोजपुरी कलाकारों के साथ काम किया। रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपए फीस लेती हैं। रानी सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ अपनी रूटीन लाइफ के बारे में बताती रहती हैं। साथ ही वह फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।