Breaking News

योग शिक्षक ने मां-बेटी की छह फर्जी फेसबुक आईडी बना कर लगा दी बोली, परिवार को ऐसे कर रहा बदनाम

योग शिक्षक ने पहले एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाना चाहा। महिला ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसकी युवा बेटी पर नीयत खराब हो गयी। लड़की ने भी इस योग शिक्षक को महत्व नहीं दिया। बल्कि परिवार वालों ने शिक्षक को घर आने जाने पर पाबंदी लगी दी। शिक्षक से दूरी बनाने से वह महिला और उसके बेटी से काफी नाराज हो गया। योग शिक्षक ने मां-बेटी को फेसबुक पर बदनाम करने की साजिश रची। योग शिक्षक महिला और बेटी के छह फर्जी प्रोफाइल बनाए। उन पर उनके नंबर लिख दिए। योग शिक्षक ने उनकी बोली लगा दी। योग शिक्षक के इस कारनामें के बाद उसे साइबर सेल ने दबोच लिया है। मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस आंबेडकर पार्क, जगदीशपुरा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार किया गया है। अनिकेत के खिलाफ अश्लील हरकत और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपी अनिकेत का एक साथी दीपक फरार है जो बबरौद, अछनेरा का निवासी है। आरोपी ने साइबर क्राइम के लिए अपने परिचित दीपक का नेट कनेक्शन उपयोग किया था। शातिर विदेशी नंबर भी प्रयोग किया करता था।

 

पुलिस ने बताया कि अनिकेत एक एकेडमी में योग टीचर है। वहां जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी मां-बेटी जाया करती थीं। शातिर उन्हें भी योग कराता था। योग सिखाने के दौरान धीरे-धीरे उनसे बातचीत करने लगा। मोबाइल नंबर ले लिए। फोन भी करने लगे। टिप्स देने लगा। घर भी आने लगा। अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आया। योग शिक्षक ने पहले महिला से मजाक करना शुरू किया। मजाक करने की कोशिश के बाद उसे फटकार दिया गया। उसके बाद उसने बेटी पर नजर डाली। योग शिक्षक बेटी को मैसेज करना शुरू किया। बेटी ने मां से शिकायत कर दी। योग शिक्षक को फटकार पड़ी। उसका घर आना-जाना बंद करा दिया गया।

यह बात आरोपी अनिकेत को नागवार गुजरी। उसने बदला लेने की ठान ली। फेसबुक पर छह प्रोफाइल बनाए। ये प्रोफाइल उसने महिला और उनकी बेटी के नाम से बनाए हैं। उनके मोबाइल नंबर लिख दिए। इतना ही नहीं महिला के पति का नंबर भी लिख दिया। उनकी बोली लगा दी। सोशल मीडिया पर प्रोफाइल देखने के बाद मनचलों ने फोन करना शुरू कर दिया। इस तरह के फोन आने से पूरा परिवार परेशान हो गया। परिवार वाले समझ गये कि किसी ने गहरी साजिश रची है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी मुनिराज से शिकायत की थी। उन्होंने साइबर सेल को जांच दी थी। साइबर सेल ने आरोपित का पता लगाया। उसे पकड़ा। जगदीशपुरा पुलिस के सुपुर्द किया।