Breaking News

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल की इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में रोल प्ले करने वाली मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार वैशाली ने अपने इंदौर स्थित घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर पिछले 1 साल से इंदौर में रह रही थीं। एक्ट्रेस के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस के शव को बरामद किया। पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं। वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता से की थी। इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ये है आशिकी शो में भी नजर आई थीं।