Breaking News

ये महिला क्रिकेटर बनना चाहती थी विराट कोहली की पत्नी, खुलेआम किया था प्रपोज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कोहली सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। कुछ लोग उनके आक्रामक रुख के दीवाने हैं तो कुछ लोगों को उनकी पर्सनालिटी और कूल लुक काफी पसंद आता है। वैसे मैदान पर कोहली का अलग अंदाज हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है और मैदान से बाहर कई लड़कियां कोहली से शादी करने के सपने देखती हैं। हालांकि, अब विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी कर चुके हैं। लेकिन फिर भी एक महिला क्रिकेटर ऐसी है जिसने कोहली को शादी के लिए पूरी दुनिया के सामने प्रपोज कर दिया।

विराट कोहली की लोकप्रियता
विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट की दुनिया का वो नाम है जिन्होंने कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इंस्टाग्राम पर कोहली के 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं।virat kohilविदेशी धरती पर भी कोहली के कई फैंस हैं और हर कोई उनकी एक झलक के लिए बेताब रहता है। विराट कोहली को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी माना जाता है और लड़कियों के बीच उनकी लोकप्रियता लड़कों की तुलना में काफी ज्यादा है।

महिला क्रिकेटर ने किया प्रपोज
दरअसल, इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) एक समय में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोहली को पूरी दुनिया के सामने प्रपोज भी कर दिया था। डेनियल व्याट ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था,danielle-wyatt-Virat-kohliलेकिन कोहली की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लेकिन डेनियल व्याट ने काफी चर्चा बटोरी थी। बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में डेनियल व्याट शामिल हैं और अपने खेल से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

अनुष्का से रचाई शादी
जहां लाखों लड़कियां विराट कोहली से शादी के सपने देखते रही तो वहीं विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से गुपचुप शादी रचा ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था और फिर परिवार व करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे।Virat Anushka Babyजिसकी कुछ तस्वीरें व वीडियोज वायरल हुए थे। साल 2021 की शुरुआत में ही अनुष्का और विराट कोहली की बेटी का जन्म हुआ है जिसका नाम कपल ने वामिका रखा है। हालांकि, कपल ने अब तक बेटी की झलक दुनिया को नहीं दिखाई है।