Breaking News

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुँचे गंगोह, चुनाव में मांगा भाजपा के लिए जनसमर्थन

रिर्पोट:- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल.
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर जनपद की गंगोह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी किरत सिंह के
लिए वोट की अपील करने गंगोह के हिन्दू राष्ट्रीय कॉलेज प्रांगण में पहुँचे। केशव प्रसाद मौर्य हैलीकॉप्टर से गंगोह पहुँचे।  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में आमजन और बहु बेटियां सुरक्षित नहीं थी, लोग पांच बजे के बाद घर से निकलने से डरते थे परंतु जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है गुंडे माफिया जेल की हवा खा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गंगोह सीट पर लोग किरत सिंह को केशव प्रसाद समझकर वोट करें।  इस दौरान भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, चौधरी किरत सिंह, सतपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महिपाल सिंह माजरा, ड़ॉ सुशील चौधरी, मोलहड़ मल गर्ग, नीरज अग्रवाल, गगन गर्ग, मुकेश राणा, पंकज प्रजापती, संजय कमहेड़ा,फरीद कुरैशी, चौधरी खुर्शीद, अशोक कंसल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।