Breaking News

यहां गंजे इंसानो को दे दी जाती हैं मौत की सजा, कारण जानकर हो जाओगे हैरान

आज भी अंधविश्वास के कारण हमारे समाज में न जाने कितने अपराध होते है एक ऐसी ही जगह के बारे में हम आज आपको बताते है आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर गंजों को जान का खतरा है। जी हां पूर्वी अफ्रीका के देश मोजैमबीक में जिन लोगों के सिर पर बाल नहीं हैं, उन्हें पुलिस ने सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने गंजे लोगों के लिए हिदायत जारी करते हुए कहा है कि उनपर हमला हो सकता है और उनकी हत्या की भी कोशिश की जा सकती है।

पुलिस ने बताया कि अंधविश्वास से जुड़ी मान्यताओं के कारण गंजे व्यक्तियों को निशाना बनाया जा सकता है। हाल ही में 2 गंजे लोगों की नृशंस हत्या की गई थी। माना जा रहा है कि इन दोनों को मारने के बाद उनके शरीर के अंगों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र और काला जादू से जुड़ी चीजों के लिए किया गया।

न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों जिन दो गंजे लोगों की हत्या हुई, उनमें से एक का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया गया था। इस शख्स का सिर गायब था। साथ ही, उसके कई अंग निकाल लिए गए थे। मोजैमबीक के जिस हिस्से में यह वारदात हुई, वह इलाका पहले से ही गोरी रंगत वाले लोगों पर अत्याचार किए जाने के लिए कुख्यात है।

नेशनल पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘पिछले महीने 2 गंजे लोगों की हत्या के बाद शक के आधार पर हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।’ प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘लगता है कि इन लोगों की हत्या अंधविश्वास से जुड़ी मान्यताओं की वजह से हुई है। स्थानीय लोगों को लगता है कि गंजे लोग अमीर होते हैं।’ मालूम हो कि दुनिया के कई हिस्सों में माना जाता है कि जिन लोगों के सिर पर बाल नहीं होते, उनके पास खूब पैसा आता है। भारत के भी कई हिस्सों में लोग यह मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक, 2014 से लेकर अबतक मोजैमबीक में गोरी रंगत वाले 100 से ज्यादा लोगों पर हमले दर्ज हुए हैं।