Breaking News

मैदान पर ही आगबबूला हुए Ishaan Kishan, कर डाला बड़ा कारनामा, अब मिलेगा दंड

आईपीएल 2022 में ईशान किशन का परफॉर्मेंस खराब दौर से गुजर रहा हैं। अब उन्हें एक और झटका लगने वाला है और उनको सजा प्राप्त हो सकती है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। सीजन में उनकी शुरुआती परफॉर्मेंस तो अच्छा था, लेकिन बाद में वो भटक गए। ईशान ने मुंबई के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 81 रन बनाए थे।

ईशान किशन का प्रदर्शन

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ईशान ने 54 रन बनाए,लेकिन इसके बाद फिर वह किसी भी मैच में 26 रन से अधिक स्कोर नहीं कर पाए। ईशान की निराशा लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ मुकाबले में साफ तौर पर दिखाई दी। असल में जीत पाने के लिए मुंबई की टीम को 200 रन की जरूरत थी, लेकिन अपने सलामी बल्लेबाज इशान और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट टीम ने जल्दी ही गवां दिया।

इस बात का निकाला गुस्सा

जब ईशान किशन के एक बड़ी पारी की आशा रख रहे थे, लोग तो वही उनका परफॉर्मेंस बेहद खराब हो गया। लेकिन वो 17 गेंदों पर 13 रन ही बनाए और पारी के सातवें ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हो गए। फिर से फ्लॉप होने पर उनका गुस्सा डगआउट लौटते समय बाउंड्री पर दिखाई दिया।

जिस बाउंड्री को बल्ले से ईशान ने मारा बाउंड्री पर काफी सारे स्‍पॉन्‍सर्स के नाम लगे हुए थे। ईशान का ये व्यवहार आचार संहिता के उल्लंघन के अंतर्गत माना जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है और उन्हें सजा मिल सकती है। ईशान पर जुर्माना लगाया जा सकता है, उन्होंने 6 पारियों में 38.20 की औसत से 191 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 117.17 है।