Breaking News

मायावती ने कांग्रेस को याद दिलाया जनता से किया वादा, पंजाब-राजस्थान में वादाखिलाफी क्यों

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी, वादे तेज हो गये हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी घोषणाओं पर तंज कसा है। मायावती ने शुक्रवार को तीन ट्वीट से कांग्रेस के साथ ही भाजपा पर हमला बोलने के साथ उनको सुझाव भी दिए हैं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब तथा राजस्थान में सरकार है लेकिन वहां पर तो यह लोग कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वहां पर इन लोगों ने अपना सब कुछ कर दिखाया है लेकिन प्रगति तो हुई नहीं हैं। अब जनता इनकी बातों पर विश्वास कैसे करें उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने भी भाजपा व सपा की तरह ही अनेक प्रकार के लोक लुभावन वादे करना शुरु कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केा चाहिए जहां उनकी सरकार है, वहां इन्हीं वादों को पूरा कर के दिखाये। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने के प्रयास में लगी कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जो वादे कर रही है, वह खोखले हैं। मायावती ने इनकी घोषणाओं पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब व राजस्थान में तो कांग्रेस की सरकार है। वहां की जनता बेहद परेशान है। कांग्रेस को पंजाब और राजस्थान की जनता के लिए कुछ करना चाहिए। अब तो यह लोग सिर्फ इतना बता दें कि क्या वहां किए गए वादे आप लोगों ने पूरा कर दिया है। कांग्रेस तो अब यूपी में सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है। भाजपा व सपा की तरह ही लोक लुभावन वादे कांग्रेस ने भी शुरु कर दिए हैं। इनकी इन पर विश्वास कौन तथा कैसे करें।

भाजपा के भी शुरू हुए बुरे दिन

मायावती ने कहा कि जनता से छल व वादाखिलाफी आदि के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं। इन्हीं कुछ खास कारणों से भाजपा के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। अच्छे दिन का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा। अच्छे दिन सिर्फ वादा ही रहा। कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है।