Breaking News

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह लेटर बम मामले में CBI की जांच तेज, अनिल देशमुख के दो PA को किया तलब

परमबीर सिंह लेटर बम मामले में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आज यानी रविवार को CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दो PA को पूछताछ के लिए बुलाया है। अब इन सभी के बीच भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अब RTO घोटाले में CBI जांच की मांग कर दी है। अब ऐसा लग रहा है जैसे महाविकास अघाड़ीसरकार के लिए नई मुश्किल आ रहीं हैं। आज यानी रविवार को CBI के मुंबई दफ्तर में काफी वक्त से अनिल देशमुख के PA रहे संजीव पलांडे और एक और PA कुंदन को पूछताछ के लिए बुलाया है।

आप सभी को बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने लेटर में भी “Mr Palande” ज़िक्र किया था। जी दरसअल परमबीर सिंह ने अपने लेटर में यह आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया है। जैसे ही परमबीर सिंह का यह लेटर आया वैसे ही महाराष्ट्र में सियासी भूचाल मच गया और आखिरकार अनिल देशमुख को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी थी।

वहीं परमबीर सिंह की याचिका पर मुंबई हाई कोर्ट ने गंभीर मामला बताते हुए CBI जांच के आदेश दे दिए थे। अनिल देशमुख इस जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। आपको हम यह भी बता दें कि CBI ने इस मामले में प्रीलिमिनरी इन्क्वारी (PE) दर्ज की है।