Breaking News

मन्नत के लिए महिला ने देवी मां के चरणों में जीभ काटकर चढ़ाई, जानिए फिर क्या हुआ

इन दिनों नवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सभी मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनकी पूजा ओर अराधना में डूबा हुआ नजर आ रहा है। मगर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जहां एक महिला पर आस्था की जगह अन्धविश्वास हावी हो गया। उसने अपनी जीभ काटकर मां शारदा को चढ़ाने पहुंच गई।

Navratri 2021, man in Madhya pradesh cut his tongue and offer to  Maa Sharda Maiharअसल में, यह भक्ति का यह अनोखा मामला पन्ना जिले के रायगढ़ को सोमवार को देखने को मिला। जहां 25 साल की रामा नाम की महिला ने मन्नत के लिए मां शारदा के सामने अपनी जीभ काट दी। इसके बाद महिला बेहोश हो गई, हैरानी की बात यह है कि परिजन उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाकर सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर पहुंचे।

Navratri 2021, man in Madhya pradesh cut his tongue and offer to  Maa Sharda Maiharमहिला के परिजन जैसे महिला को लेकर मंदिर पहुंचे तो पुजारियों ने उनको डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। मगर उन्होंने किसी की नहीं सुनी और देवी मां की पूजा-अर्चना करने लगे। महिला इस दौरान दरबार में बेसुध होकर लेटी रही।

Navratri 2021, man in Madhya pradesh cut his tongue and offer to  Maa Sharda Maiharकिसी प्रकार मंदिर की समीति के अधिकारियों और परिसर में मौजूद डॉक्टर नरेश निगम ने महिला की जांच की। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत खतरे के बाहर है। मगर उसे हॉस्पिटल में एडमिट की सलाह दी है।

Navratri 2021, man in Madhya pradesh cut his tongue and offer to  Maa Sharda Maiharदेखते ही देखते मंदिर में भारी संख्या मे लोग उसे देखने आने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासन उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए कहता रहा, मगर वह देवी मां की आरती के बाद जाने पर अड़े रहे।

आपको बता दें कि मैहर मां शारदा के दरबार में यह इस वर्ष नवरात्रि में इस तरह की जीभ काटने की तीसरी घटना है। मंदिर प्रशासन और सतना पुलिस इसे लेकर पहले ही निगरानी रखे था, मगर लोग अपने जेब मे ब्लेड जैसी घातक वस्तु लेकर प्रवेश कर जाते हैं और देवी मां के सामने इस प्रकार से करने लगते हैं। इन घटनाओं से मंदिर में भगदड़ का माहौल भी बन जाता है।