Breaking News

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण, देखे तस्वीरें

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इंदौर में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और ग्वालियर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। रीवा में ध्वजारोहण विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और बीस जिलों में कलेक्टरों को अधिकृत किया है।

मंत्रियों में विजय शाह सतना, जगदीश देवड़ा उज्जैन, बिसाहूलाल सिंह मंडला, यशोधरा राजे सिंधिया देवास, भूपेंद्र सिंह सागर, मीना सिंह मांडवे सीधी, कमल पटेल छिंदवाड़ा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, विश्वास सारंग विदिश, डॉ.प्रभुराम चौधरी सीहोर, डॉ.महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर, ओम प्रकाश सकलेचा सिवनी, उषा ठाकुर खंडवा, अरविंद भदौरिया रायसेन, डॉ.मोहन यादव राजगढ़, हरदीप सिंह डंग बालाघाट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आलीराजपुर, भारत सिंह कुशवाह मुरैना, इंदर सिंह परमार झाबुआ, राम खेलावन पटेल शहडोल, राम किशोर कांवरे उमरिया, बृजेंद्र सिंह यादव शाजापुर, सुरेश धाकड़ दतिया और ओपीएस भदौरिया रतलाम में ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। अन्य जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।