Breaking News

भीषण सड़क हादसे में विधायक के बेटे सहित सात की मौत, सभी थे मेडिकल के विद्यार्थी

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में भारतीय जनता पार्टी विधायक विजय रहांगदले का बेटा आविष्कार रहांगदले भी शामिल है। हादसा वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा शिवार में हुआ। सोमवार रात 11,30 बजे के करीब वर्धा के सेलसुरा में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे अनियंत्रित हो कर गिर गयी। इस हादसे में कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि ये सभी लोग छात्र थे जो वर्धा जा रहे थे।

विधायक के बेटे आविष्कार समेत सभी छात्र सांगवी के एक मेडिकल कॉलेज के विद्याथी थे। वह वर्धा के रास्ते जा रहे थे। सभी यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और एक पुल के नीचे जा गिर गयी। बताया जा रहा है कि एक जंगली सुअर कार से सामने आ गया। सेल्सुरा शिवार से गुजरते समय गाड़ी के सामने जंगली जानवर आ गया। सूअर को बचाने के चक्कर में ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी से हट गया। कार अनियंत्रित हो गयी और कार पुल से नीचे गिर गयी। इस दुखद सड़क हादसे में 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। सभी के एग्जाम हाल ही में खत्म हुए थे और उसके बाद वह एक पार्टी से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटना में आधिकारिक बयान आना बाकी है।

हादसे में मरने वालों के नाम

1. अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा)
2. नीरज चैहान
3. नितीश सिंह
4. विवेक नंदन
5. प्रत्युष सिंह
6. शुभम जायसवाल
7. पवन शक्ति