Breaking News

भारत-जापान साझा मिशन: ‘2040 तक चांद पर उतरेंगे इंसान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organization (ISRO)) और जापान एयरोस्पेष अन्वेषण एजेंसी (जेएएक्सए) (Japan Aerospace Exploration Agency (JAXA)) के साझा चंद्र मिशन (lunar mission) से 2040 तक चंद्रमा पर इंसानों को उतारने (landing humans moon) का मार्ग प्रशस्त होगा। यह बात भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के निदेशक अनिल भारद्वाज ने बुधवार को कही।

भारद्वाज ने यहां जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में कहा, दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (ल्यूपेक्स) पर एक साथ काम कर रही हैं। ल्यूपेक्स चांद के दक्षिणी ध्रुव पर एक बार फिर से उतरेगा, जहां इसरो के चंद्रयान-3 ने सफलापूर्वक लैंडिंग की थी।