Breaking News

भायला इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी वृंदा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज में 88.6 प्रतिशत प्राप्त कर रोशन किया नाम

रिपोर्ट- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।

देवबंद (सहारनपुर)। भायला इंटर कॉलेज भायला की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी वृंदा ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज में 88.6 प्रतिशत सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज और परिजनों का नाम रोशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भायला इंटर कॉलेज भायला की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी वृंदा पुत्री वीरेश कुमार निवासी कुरड़ी ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज में 500 में से 443 (88.6) प्रतिशत सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा वृंदा की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार संस्कार भारती के सहारनपुर विभाग संयोजक डॉक्टर लोकेश वत्स, जिलाध्यक्ष मुकुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्तुति शर्मा, साहित्य विधा संयोजक वीरेश त्यागी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ठाकुर विरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।