Breaking News

बढ़ते वजन पर रिलेशनशिप को लगा धक्का तो जोसी ने ऐसा कर दिखाया कि अब दुनिया है उनके पीछे

रिश्तों में जब टूटन आती है तो बहुत बड़े बदलाव के लिए आमंत्रण भी होता है। उस बदलाव के लिए यदि आप तैयार हैं तो जिन्दगी का जष्न आपके साथ है। जी हां ऐसी ही कहानी लाॅसएंजिल्स की रहने वाली जोसी की है। जोसी की मोटाई, वजन देख कर उसका मित्र ने अकेला छोड़ दिया। तीन साल पुराना रिलेशनशिप बिखर गया। जोसी ने स्वयं बदलकर दुनिया के सामने ऐसी मिसाल पेश की है जिससे महिलाओं के साथ हर पुरूष को संदेष गया है। जोसी ने बताया कि मैं 3 साल रिलेशनशिप में थी। रिलेशनशिप खत्म होना काफी दुखद था। नए साल से दो दिन पहले उसने मुझे छोड़ दिया। एकदम तन्हा जिन्दगी हो गयी। जोसी ने बताया कि जिंदगी के इस दर्द ने मुझे प्रेरित किया। जिसके बाद खुद को बेहतर बनाने के काम में जुट गई। जोसी ने बताया कि वजन को घटाना बदले की भावना से किया था। मैं उसे ब्वायफ्रेंड को दिखाना चाहती थी कि उसने क्या खोया है। इस प्रेरणा के सफर के दौरान मैं फिटनेस प्रेमी हो गई और मेरा मकसद बदला नहीं। जोसी का वजन 137 किलोग्राम हुआ करता था।

ब्रेकअप बाद वह संतुलित खाना खाने, रोजाना वर्कआउट करने के साथ अपने शारीरिक से ज्यादा से ज्यादा काम लेती। उन्होंने अपनी डाइट से फास्ट फूड को बाहर किया। जोसी ने 2 साल में 64 किलो वजन घटाया। ऐसा नहीं है कि वह अपने लक्ष्य को पाने के बाद रूक गईं बल्कि यह उनकी आदत बन गयी। जब वह ओवरवेट थीं तो कोई उनकी तरफ नहीं देखता था।

josiver 1

समाज का नजरिया बेहद बदल गया। जब उनका वजन कम होने लगा तो लोग उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने लगे। अब जोसी का वजन 70 किलो है। जोसी कहती हैं कि मैं वो लड़की थी जिसे मेरा एक्स नहीं चाहता था तो मैं वह लड़की बन गई जो उसे कभी नहीं मिलेगी। जोसी कहती हैं कि अब मेरी जिंदगी फिटनेस के आसपास है। जोसी दूसरी महिलाओं को खुद की कीमत समझाना और उनके फिटनेस गोल को पूरा करने में उनकी मदद करना मेरा लक्ष्य है।