Breaking News

बिहार: भागलपुर गंगा नदी में नाव पलटी, 30 लोगों को बचाया गया- 20 अब भी लापता

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई है। हादसा नवगछिया के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट समीप की है। मिली जानकारी के अनुसार नाव पर 50 से अधिक संख्या में लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से 30 लोगों को डूबने से बचा लिया गया है और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। इस बीच एक महिला का शव बरामद किया गया है, लेकिन अभी भी 15 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय मल्लाहों की ओर से अन्य लोगों की खोजबीन जारी है। ये सभी लोग अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से निकले थे।

सांकेतिक तस्वीर

घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य कर रहे हैं। फिलहाल 20 लोग लापता हैं। नदी से सुरक्षित निकाले गए लोगों को एहतियातन गोपालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।