Breaking News

बिना शादी किए पापा बन गए ये 6 दिग्गज क्रिकेटर, एक की Love Story का हुआ The End

लड़का हो या लड़की दोनों जब माता-पिता बनते हैं तो उनके लिए जिंदगी का वह पल सबसे हसीन होता है। हर इंसान इस पल को जीना चाहता है और बेसब्री से अपने बच्चे का इंतजार करता है। कहते हैं, जब बच्चे का जन्म होता है तो एक पल में माता-पिता की पूरी जिंदगी बदल जाती है और बच्चे के जन्म के साथ ही उनकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है। वैसे तो शादी के बाद ही बच्चे होते हैं लेकिन अगर शादी से पहले कोई इंसान पैरेंट बन जाता है तो एक नया विवाद बन जाता है। ऐसा ही कुछ है इन क्रिकेटर्स (Cricketers) के साथ, जिनके बारे में हम आपको आज बताएंगे। यह ऐसे क्रिकेटर हैं जो शादी किए बगैर ही पापा बन गए।

बिन शादी किए ये 6 क्रिकेटर बन गए पापा

क्रिस गेल
वेस्टइंडीज (West indies) के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Galyle) भी उन्हीं क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं जो शादी से पहले पापा बन गए थे।natasha berridge chris gayleदरअसल, साल 2008 में नताशा ने क्रिस के बच्चे को जन्म दिया था और बेटी के जन्म के एक साल बाद यानि 2009 में क्रिस और नताशा शादी के बंधन में बंध गए थे।

विनोद कांबली
ऐसा नहीं है कि इन क्रिकेटर्स में सिर्फ विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) की शादी नोएला लेविस (Noella Lewis) से हुई थीVinod Kambli Andrea Hewittलेकिन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कांबली ने फैशन मॉडल आंद्रया हेविट (Andrea Hewitt) को लंबे समय तक डेट किया, साल 2010 में आंद्रया ने बच्चे को जन्म दिया और 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

जो रूट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) बहुत सुर्खियों में रहते हैं। कम लोग जानते हैं कि गर्लफ्रेंड केली कॉरटेल (Kerry Cottrell) से साल 2016 में सगाईjoe root kerry cotterellकरने के बाद 7 जनवरी 2017 को कपल के बेटा यानि अलफ्रेड (Alfred) का जन्म हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद इन्होंने शादी की थी।

विवियन रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज (West indies) के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) अपने खेल को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन उससे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) संग बटोरी हैं। एक जमाने में दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और इसी दौरान 1989 में नीना ने विवियन के बच्चे के रूप में मसाबा को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद भी कपल नेvivian richards neena guptaशादी नहीं की और बाद में दोनों अलग हो गए। विवियन से अलग होने के बाद नीना ने अकेले ही अपनी बेटी को परवरिश की और 2008 में सीए विवेक मेहरा संग शादी रचा ली। नीना कई बार अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोल चुकी हैं और विवियन संग रिश्ते को अपनी लाइफ की बड़ी गलती मानती हैं।

डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) भी शादी से पहले ही पिता बन गए थे। दरअसल, वॉर्नर की गर्लफ्रेंड औरdavid warner wife candiceमशहूर मॉडल कैंडिस ने साल 2014 में अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। जन्म के एक साल बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी।

हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के जाने-माने खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच (Natasa Stankovic) ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और नए साल के मौके पर सगाई कर ली थी।hardik pandya natasa stankovicइसके बाद 30 जुलाई, 2020 को नताशा और हार्दिक अपनी पहली संतान के माता-पिता बने थे। कपल ने अपने बेटे का नाम ‘अगस्त्य’ (Agastya) रखा है। हालांकि, अब तक कपल की शादी के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। इन दिनों हार्दिक अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज नताशा अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।