Breaking News

बिकरू कांड : विकास दुबे की पत्नी रिचा ने लगाये ये आरोप, डेथ सर्टिफिकेट पर झूठ बोल रहे अधिकारी

उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार और उनके अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर निगम की ओर से जवाब दिया गया। रिचा दुबे ने एक बार फिर कानपुर नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा है। रिचा ने कहा कि अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। रिचा दुबे ने इससे पहले आरोप लगाया था कि सीएम योगी उनके मामले को व्यक्तिगत लेकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। विकास दुबे की पत्नी ने कहा था कि हमारा परिवार हर जगह भटक रहा है। हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। कानपुर के बिकरू में पिछले साल 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी, जिसका आरोप विकास दुबे पर लगा था।

यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड के कुछ दिन बाद विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था। रिचा दुबे बताया कि उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे, मेरे परिवार को हर तरीके से तोड़ा जा रहा है। सीधे सीएम योगी ही मामले को पर्सनल लेकर हमें परेशान कर रहे हैं। आज तक हमें पति का डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसके लिए कई कार्यालयों के फेरे लगाये गये। कार्यालय के किसी भी अधिकारी से पूछो तो कहते हैं कि ये मुख्यमंत्री योगी का मामला है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम अस्पताल से लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस तक दर-दर भटक रहे हैं। ये आरोप ऋचा दुबे ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में लगाए थे।

नगर निगम की सफाई

रिचा दुबे के आरोप के बाद कानपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर अमित सिंह का कहना है कि विकास की मौत का स्थान सचेंडी इलाके में था। पुलिस की टीम उस समय हमारे पास आई थी तो हमने उनको बता दिया था कि विकास का डेथ स्थल हमारे नगर निगम में नहीं आता है। विकास का डेथ सर्टिफिकेट सचेंडी ब्लाक से ही बनेगा। वहीं सचेंडी के एसडीएम अभिराज का कहना है कि हमारे पास उनकी तरफ से कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। उन्होंने यहां तक कह दिया गया है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

ये है प्रक्रिया

किसी भी व्यक्ति का डेथ व्यक्ति लेने के लिए उसके वारिस को पहले एक डेथ सर्टिफिकेट का फार्म भरना पड़ता है। सर्टिफिकेट लेने वाले का फोटो, श्मशान घाट की पर्ची और मृतक का आधार कार्ड या आईडी, मेडिकल रिपोर्ट लगाई जाती है। इस आवेदन के बाद सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके साथ शर्त ये भी है कि अगर डेथ सर्टिफिकेट के लिए 21 दिन के बाद आवेदन किया जाता है तो उसके लिए एफिडेविट के साथ डीएम का परमीशन दाखिल करना पड़ता है।

रिचा दुबे का पलटवार

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने नगर निगम के जवाब पर कहा कि वो डेथ सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं। उनके अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। जान बूझकर उन्हें अधिकारी परेशान कर रहे हैं रिया का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए, जिसके लिए वह भटक रही हैं।