Breaking News

बागी विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, नीयत में खोट और दिल साफ नहीं है…

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले अदिति ने कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी तीखा हमला किया है। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी नीयत में खोट है और दिल साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव सिर्फ राजनीति कर रही है। प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर मामला दर्ज किया गया है। अदिति सिंह ने कहा कि जब उनकी टीम ही ठीक नहीं है तब वो प्रदेश के लिए क्या करेंगी। अदिति ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रियंका गांधी की अलग नीति और उत्तर प्रदेश में अलग नीति है। यह उनके नीयत का सवाल है।

 

अदिति सिंह ने कहा कि आखिर प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में 40 फीसदी महिलाओं के आरक्षण को लागू क्यों नहीं करती हैं। उन्हें जो वादा उत्तर प्रदेश में कर रही हैं, वही काम छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार दोहरी नीति अपना रही है। कांग्रेस की बागी विधायक ने कहा कि उनकी कांग्रेस शासित राज्यों के लिए अलग नीति है और दूसरे राज्यों के लिए अलग नीति है। उन्होंने लखीमपुर की घटना दुखद और घोर निंदा योग्य है। अदिति ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी बड़े मामले के होने पर प्रियंका गांधी पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान क्यों नहीं जाती हैं। क्या पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में रामराज्य चल रहा है। ज्ञात हो कि अदिति रायबरेली से पांच बार विधायक रह चुके अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं।

ऐसा है रायबरेली सीट का सियासी गणित

रायबरेली विधानसभा पर अदिति सिंह के परिवार का करीब तीन दशक से कब्जा रहा है। उनके पिता अखिलेश सिंह 1993 से 2007 तक कांग्रेस के लिए कांग्रेस के विधायक थे। 2007 में निर्दलीय के रूप में जीतने से पहले कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। 2012 में पीस पार्टी से उन्हें जीत मिली थी। अदिति को 2017 में कांग्रेस की टिकट पर जीत मिली। इस सीट पर यादवों और मुस्लिम मतदाताओं का अच्छा अनुपात है और यहां राजनीतिक समझदारी ये है कि यहां सिंह परिवार है जो चुनाव जीतता है न कि पार्टी। लालूपुर में स्थानीय लोगों ने अदिति सिंह के पक्ष में बात कही है। माना जाता रहा है कि अखिलेश सिंह ने रायबरेली लोकसभा सीट से सोनिया गांधी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।