Breaking News

बसपा के राष्ट्रीय महा सचिव एव राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने किए बाँके बिहारी मंदिर में दर्शन

आज बसपा का गोवर्धन में ब्राह्मण गोष्ठी का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसके पूर्व विश्व प्रसिद्ध बाँके बिहारी मंदिर में सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं व परिवार सहित मत्था टेका। उसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों का भाजपा सरकार में उत्पीड़न  हो रहा है। ब्राह्मण वर्तमान की भाजपा सरकार से काफी निराश है हम उनके बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

ब्राह्मणों को सम्मान वापस दिलाने के लिए बसपा प्रबुद्ध संगोष्ठी ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। इसके तहत ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार व उनकी पीड़ाओं को समझा जाएगा।