Breaking News

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर निक जोनास को गालियां क्यों देने लग गए यूजर्स

 प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी और पति निक जोनास (Nick Jonas) की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपनी और निक जोनास की एक फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में बिकिनी पहने पेट के बल लेटकर धूप सेंकती नजर आ रही हैं। वहीं करीब में उनके पति निक जोनास भी बैठे हैं।

इसी दौरान, प्रियंका के पति निक जोनास उनके पीछे कांटा-छुरी लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- स्नैक। प्रियंका की इस फोटो पर जहां कुछ लोग हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया।

प्रियंका और निक की ये फोटो देखकर एक शख्स ने लिखा- कर दिया न भारत का नाम रोशन, वाह बेटा मौज कर दी। एक और यूजर ने लिखा- भारत के संस्कार भूल गई। एक शख्स ने लिखा- क्या मैं भी थोड़े स्नैक्स का मजा उठा सकता हूं।

एक और शख्स ने इनकी फोटो पर कमेंट किया- उठा ले रे देवा। प्यार ने अंधा कर दिया है इन्हें। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- यही सब करने के लिए तुम्हें अमेरिका भेजा था। एक बोला- शर्म बची है या वो भी बेच खाई।

इससे पहले मई, 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ कुछ फोटो शेयर की थीं, जिनमें निक के चेहरे और सिर पर लिपस्टिक के निशान दिखे थे। प्रियंका चोपड़ा ने लिपस्टिक के इस निशान को हाइलाइट किया था। प्रियंका ने बताया था कि निक के सिर पर उनकी लिपस्टिक के निशान हैं और वो उन्हें काफी मिस कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग कब महसूस हुई थी? प्रियंका के मुताबिक, जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे, उसी दौरान पहली बार उन्हें निक से प्यार हुआ था।