Breaking News

प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा जवाब, UP में मेरा ही चेहरा…

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और भविष्य की राजनीति को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने चुनाव घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि चुनाव बात उनकी पार्टी किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन भी कर सकती है। प्रियंका गांधी ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके बताए, निर्धारित एजेंडो को पूरा करता है तो उसके साथ ऐसी स्थिति में गठबंधन के लिए कांग्रेस तैयार होगी। साथ ही प्रियंका गांधी ने इस सवाल का भी जवाब दे दिया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा। उनके इस जवाब के बाद राजनीति तेज हो गयी।

कांग्रेस का यूथ मैनिफेस्टो जारी कर प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद हम दूसरे दल के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणापत्र पूरा करने के लिए जो भी दल साथ आयेंगे उनके साथ गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हम साथ-साथ हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से उप्र में मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको किसी और का चेहरा दिख रह है? उत्तर प्रदेश में मेरा ही चेहरा है। प्रियंका के इस जवाब से सियासी पंडितों को जवाब मिल गया।

भर्ती विधान नामक यूवा घोषणा पत्र जारी कर प्रियंका गांधी ने कहा कि जैसे राहुल जी ने कहा ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात की। युवाओं की आकाक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान में हैं जो भी है, वह युवाओं, महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि कोई कहता है 25 लाख नौकरी दिलवायेंगे लेकिन कोई ये नहीं बताता ये कैसे दिलवाएंगे।

जिस तरह से रोजगार की समस्या है, कांग्रेस ने घोषणा की है कि हम 20 लाख रोजगार देंगे और इसमें से 8 लाख रोजगार आरक्षण के आधार पर महिलाओं को मिलेंगे। महिलाओं को वरियता मिलेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि जो पेपर लीक होते हैं, अब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। कुछ सालों में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं हो रहे और युवाओं की भागीदारी नहीं हो रही है।