Breaking News

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है हैक, आईटी मिनिस्ट्री ने कही ये बात

विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर उत्तर प्रदेश में तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में आरोप लगाया था कि उनके बच्चों को इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। प्रियंका गांधी का यह आरोप सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा फोन टैप किया जा रहा है। फोन की रिकाॅर्डिंग सीएम भी सुनते हैं। इस दौरान जांच बताया जा रहा है कि प्रियंका के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुए हैं। यह जानकारी आईटी मिनिस्ट्री के सूत्रों से मिली है। प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी सरकार पर लगाए फोन टैपिंग के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए गए हैं।

प्रियंका गांधी के आरोपों पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने स्वतः संज्ञान लिया था। मंत्रालय ने इस मामले की जांच इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम सीईआरटी इन को सौंपी थी। मंत्रालय के इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस की शुरुआती जांच में अभी तक पाया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक नहीं हुए हैं।

ऐसा है मामला

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया था कि यूपी सरकार उनके फोन टैप करती है और सीएम योगी उनके फोन की बातचीत सुनते हैं। इसपर प्रियंका से प्रतिक्रिया मांगी गई थी। प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम  अकाउंट तक हैक किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? ज्ञात हो कि पूर्व सीएम अखिलेश के फोन टैपिंग के बारे में अभी तक कोई साक्ष्य नहीं आया है।