Breaking News

प्रसिद्ध कथक नृत्यकार पंडित बिरजू महाराज का निधन, पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Famous Kathak dancer Pandit Birju Maharaj) का स्वर्गवास हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की रात अपनी अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि लखनऊ में पंडित बिरजू महाराज का निधन हुआ। सिंगर मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। गौरतलब है कि पंडित बिरजू महाराज का नाम भारत के महान कलाकारों में शामिल है।