Breaking News

पाबंदियों का दौर फिर से शुरू, आज रात से एक और Lockdown की शुरूआत

ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर मेलबर्न में आज मध्यरात्रि से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। शहर में बढ़ रहे कोरोनावायरस के नए मामलों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (ABC) ने इसकी जानकारी दी है। ABC की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि लॉकडाउन को कितने दिनों तक लागू किया जाना है। मेलबर्न दक्षिण-पश्चिमी राज्य विक्टोरिया की राजधानी है। विक्टोरिया में न्यू साउथ वेल्स राज्य से कुछ संक्रमित मजदूर काम करने आए थे, जिसके बाद संक्रमण बढ़ा है।

lockdown in mumbai: Lockdown in Mumbai and Pune may extend till June 2020,  Auto News, ET Auto

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि ये लॉकडाउन स्थानीय विक्टोरिया पर भी लागू होगा या नहीं। वरिष्ठ मंत्रियों की दोपहर में बैठक होने वाली है, इसके बाद ही आधिकारिक रूप से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया जाएगा। महामारी की शुरुआत होने के बाद से ये 5वां लॉकडाउन होने वाला है, जबकि इस साल लगने वाला ये तीसरा लॉकडाउन होगा। कोरोना प्रकोप सामने आने के बाद मास्क लगाने के नियम को पहले से ही सख्त कर दिया है। अभी तक इस प्रकोप से जुड़े 16 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से दो मामलों की पुष्टि आज सुबह हुई है।

 

वरिष्ठ सरकारी सूत्रों ने ABC को बताया कि शुरू में लॉकडाउन की संभावना बेदह ही कम थी, लेकिन नए मामलों के सामने आने के बाद दिन भर बैठकों का दौर शुरू हुआ है। महामारी की शुरुआत के बाद फरवरी में लागू हुआ तीसरा लॉकडाउन पांच दिनों तक रहा था। मामलों में गिरावट होने के बाद इसे तुरंत हटा लिया गया। चौथे लॉकडाउन को सात दिनों तक लागू किया गया है, जो 14 दिनों तक रहा था, क्योंकि मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा था।

 

मेलबर्न में सामने आया कोरोना प्रकोप कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से सामने आया है। डेल्टा वेरिएंट विक्टोरिया के साथ-साथ न्यू साउथ वेल्स में भी तेजी से फैल रहा है। आखिरी बार जब विक्टोरिया में डेल्टा वेरिएंट का मामला सामने आया था, तब राज्य पहले से ही चौथे लॉकडाउन में था। इसका मतलब ये है कि राज्य में आवाजाही प्रतिबंधित थी। विक्टोरिया लॉकडाउन से बाहर निकलने के बाद हालात को सामान्य करने में जुटा हुआ था। मास्क पहनने के नियमों में ढील दी गई और सामाजिक मेलजोल की भी इजाजत दी गई।