Breaking News

पहले माफिया की गोली-बंदूके चलती थीं, अब उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलते हैं

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा-बसपा पर बिना नाम लिये करारा निषाना साधा है। उन्होंने टीएमयू के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब न तो जातिवाद चलेगा और न ही संप्रदायवाद। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में अब सिर्फ मोदी-योगी का विकासवाद चलेगा। डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफिया की गोली-बंदूकें चला करतीं थीं, अब उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। विकास और सेवा के नाम पर विरोधी दल भाजपा का सामना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह तीसरा साल है, जब प्रदेश के स्कूलों में एक रुपये भी शुल्क नहीं बढ़ा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को लाभ मिला।
दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल विकास और सेवा के नाम पर भाजपा के सामने नहीं टिकते हैं, इसलिए जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति करने में लगे हैं। जातिवाद, सम्प्रदायवाद जनता को गुमराह करने वाला हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने बता दिया है कि वह क्या चाहती है। अब जातिवाद, संप्रदायवाद, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचारवाद नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मोदी और योगी का विकासवाद ही चलेगा। भाजपा विकास के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विकास के नाम पर जनता से वोट मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले माफिया की सवारी सड़कों पर निकलती थीं, अब उनकी सवारी जेलों में जाती है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में माफिया,अपराधियों के हौंसल पष्त हो चुके हैं। माफिया की 15 अरब 83 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल पर कहा कि घरों में रहकर ट्विट करने वाले वैक्सीन पर सवाल उठाते थे। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग तो भाजपा की वैक्सीन बताते थे लेकिन उनके परिजनों ने टीका लगवाया। सरकार ने हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना रखी है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त तक विश्वविद्यालय की परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। इसके बाद विवि में पठन पाठन प्रारंभ होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोराना संक्रमण से बचाव हमारी पहली प्राथमिकता है।