Breaking News

पहले जैसा नहीं रहा Arjun और Jhanvi Kapoor के बीच का रिश्ता, अब आ गये है काफी बदलाव

हमेशा से ही एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने सभी रिश्तों को लेकर खुले तौर पर बात करते आए हैं। अधिकतर ही उनसे उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। साल 2018 में श्रीदेवी के देहांत के बाद से ही अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी का काफी ध्यान रखा। इन सभी मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता हैं। लेकिन एक समय वो भी था जब दोनों भाई बहन के बीच किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं था और दोनों आपस में बात तक नहीं करते थे।

पहले खास नहीं था रिश्ता

हाल ही में एक मैगजीन के लिए अर्जुन और जाह्नवी ने फोटोशूट कराया है। इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि जाह्नवी के साथ उनका रिश्ता पहले बहुत अलग था। अर्जुन ने कहा कि ‘ हमारे रिश्ते में एक चुप्पी होती थी। हम मिलते थे लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।‘ तो वहीं अपने रिश्ते के बारे में जाह्नवी ने कहा कि ‘मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीख ली है। हमारे पिता एक हैं। हमारा खून भी एक है।‘ तो अर्जुन इसके आगे उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि ‘खुश हूं कि तुमने इसे पकड़ लिया।‘

भाई बहन के साथ महसूस करती हैं सिक्योरिटी

 

जाह्नवी ने आगे कहा कि ‘यह वो चीज है जिसे कोई हमसे दूर नहीं कर सकता है। ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक दूसरे के घर जाते हैं या फिर हमें एक दूसरे की जिंदगी के बारे में सब पता हैं लेकिन मैं अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के साथ एक सिक्योरिटी महसूस करती हूं। मैं हर दिन उठती हूं और जानती हूं कि वो है मेरा सहारा हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। और यह मैं अपनी जिंदगी में किसी और की तुलना में उनके बारे में ज्यादा भरोसे के साथ बोल भी सकती हूं।‘

 

बता दें कि बोनी कपूर ने दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से उनको दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। तो वहीं बोनी कपूर की दूसरी शादी श्रीदेवी से हुई थी। उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि ‘अगर मैं कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली है तो यह गलत है। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार ही हैं जो कि एक साथ रिश्ता निभाने की बस एक कोशिश कर रहे हैं।‘