Breaking News

पति की कोरोना से मौत, पत्नी ने भी दी जान, जहर खाकर किया सुसाइड

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर से एक अजीब मामला सामने आया है। जहा पति की कोरोना (Corona) से मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। पति की कोरोना से मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी जहर खा कर अपनी जान ले ली। दंपती के 7 और 11 साल के दो बच्चे थे, जो कि अब दादा-दादी के सहारे रह गए हैं।

मामला राजियावास गांव का है। यहां रहने वाले देवीसिंह (40) की कोरोना से मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी लक्ष्मी (35) ने भी कीटनाशक पीकर जान दे दी। मृतक देवीसिंह भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष था। वह भीलवाड़ा पावर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दंपती के दो बच्चे बेटा रचित (7) और बेटी दीक्षा (11) है। दोनों की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी।

कोरोना ने  फिर एक घर को उजाड़ दिया, ग्राम पंचायत सरपंच ब्रजपाल सिंह ने बताया कि देवीसिंह मेहरात एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने जांच कराई तो वह कोरोना पॉजीटिव निकला। सोमवार शाम को तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह खुद ही ब्यावर चला गया। वहां राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती हुआ। जहां सुबह उसकी मौत हो गई।

पति की मौत का पता चलते ही पत्नी लक्ष्मी बदहवास हो गई। वह घर के अन्दर गई और खेत में छिड़काव के लिए लाए गए कीटनाशक को पी लिया। बाद में घर वालों ने कीटनाशक छीना और उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव परिजन को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।