Breaking News

न्यूयॉर्क में मोदी के स्वागत में लगे वंदे मातरम् के नारे, अब भारत से दुनिया को है ये उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत हुआ। जिस होटल में पीएम मोदी ठहरे हैं उसके बाहर भारतीय मूल के लोगों की भारी भीड़ जमा है। पीएम मोदी के स्वागत में लोगों ने न्यूयॉर्क ‘वंदे मातरम्‘ और ‘भारत माता की जय‘ के नारे लगाए। पीएम मोदी की यात्रा अंतरिम चरण है। ज्ञात हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉशिंगटन में भी जमकर स्वागत हुआ था। वाॅशिंगटन में उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की थी। अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने सदन में कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करके गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत और अमेरिका के बीच संबंध लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के राज के सिद्धांतों से गहरे जुड़े हुए हैं।

 

पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक संबोधन के साथ संपन्न होगी। संयुक्त राष्ट्र में वो कोविड-19 महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर सम्बोधित सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई और जापानी समक्षकों के साथ क्वाड नेताओं के पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की।

इस दौरान जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य दखल के बीच ये चर्चा होगी। यह मुलाकात चीन के लिए सख्त संदेश है। राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि वे आज अमेरिका-भारत के संबंधों का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा से दुनिया को बड़ी उम्मीद है।